मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
सेमिनार का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि से किया जा रहा है
उग्र प्रभा समाचार,चांद, छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित एवं शासकीय महाविद्यालय चांद द्वारा के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित "भारतीय शास्त्र परंपरा और शिक्षा के आधुनिक संदर्भ" विषय पर 13 व 14 मार्च 2026 को बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि से किया जा रहा है। सेमीनार में भारतीय शास्त्रों में संचित ज्ञान निधि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने लिए मार्गदर्शन लेना चिंतन का केंद्र बिंदु रहेगा। सेमीनार के संयोजक व प्राचार्य प्रो. अमर सिंह के अनुसार इस सेमीनार में कनाडा से प्रो. वाय. एल. टेखरे, मलेशिया से प्रो. ज्ञानसेलम, फिलिपींस से डॉ. जेसी लेन एस्टेरा, बांग्लादेश से प्रो. एलहाम हुसैन एवं नेपाल से प्रो . गुलजार राउत विदेशी विषय विशेषज्ञों के साथ भारत के नामचीन विश्वविद्यालयों के भारतीय शास्त्र परंपरा में पारंगत विलक्षण विद्वान विभिन्न उपविषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। इस सेमीनार में भारत के विभिन्न प्रांतों के शोधार्थी दिए गए उपविषयों पर अपने शोधपत्र व पोस्टर प्रस्तुत करेंगे।।
