Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य ही धन है, स्वस्थ रहकर छात्राएँ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है :डाॅ कमलतारा

0

      मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाडा 

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग एवं मेडिटेशन को अपनाए: डाॅ अशोक कुमार बारसिया 

 स्वस्थ रहकर छात्राएँ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकती है :डाॅ कमलतारा

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : शासकीय पेंचव्हेली स्नातकोत्तर महाविद्यालय परासिया में महिला प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी के तत्वाधान में छात्राओं की" स्वास्थ्यगत समस्याएं एवं समाधान" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ परासिया से डां.कमलतारा के द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई छात्रोंओं के द्वारा स्वास्थ्यगत परेशानियों से मैडम को अवगत कराया गया डॉ कमल तारा के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी  समस्याओं का त्वरित निदान भी किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा स्वास्थ्य ही धन है शांति संयम एवं स्वस्थ रहकर छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकती हैं। अपने उद्बबोधन में डॉ.कमल तारा ने कहा कि संतुलित आहार शारीरिक गतिविधियां स्वच्छता मानसिक तनाव एवं नियमित जांच करवा कर छात्राएं स्वस्थ रह सकती हैं ।


इसी क्रम में महाविद्यालय प्रचार्य डॉ.अशोक कुमार बारसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए एवं मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग एवं मेडिटेशन को अपनाए ।आईक्यूएसी प्रभारी डॉ.निलेश मेश्राम ने अपनी उद्बबोधन में कहा कि विद्यार्थी अपने आसपास सफाई रखें प्रदूषित हवा पानी से बचे स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.अमिता ब्यौहार ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. ज्योति ब्रह्म श्रीमती दीप्ति पचौरी डॉ. ख्याति सोनी श्रीमती भावना पवार डॉ. शैली विश्वकर्मा डॉ. नर्मदा लाजवंती श्रीमती नीतू डेहरिया डाॅ.संतोषी सोलंकी श्रीमती ज्योति पटेल एवं समस्त छात्राओं  का योगदान रहा

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW