Type Here to Get Search Results !

गणतंत्र दिवस पर गौलक्ष्मी सेवा समिति को प्रशासन ने किया सम्मानित

0

 गणतंत्र दिवस पर गौलक्ष्मी सेवा समिति को प्रशासन ने किया सम्मानित



अमरवाड़ा//उग्र प्रभा 

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमरवाड़ा नगर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान गौलक्ष्मी सेवा समिति, अमरवाड़ा को विगत एक वर्ष से निरंतर किए जा रहे सामाजिक, जनहितकारी एवं सेवा कार्यों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं आमजन को जागरूक करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान अमरवाड़ा स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरवाड़ा विधायक श्री राजा कमलेश प्रताप शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्री गणेश कंगाली, एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी श्रीमती कल्याणी बरकड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दिशा डेहरिया, समस्त पार्षदगण, वरिष्ठ नेतागण एवं पुलिस प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

गौलक्ष्मी सेवा समिति, अमरवाड़ा ने इस सम्मान को समाज सेवा, जनहित एवं नागरिक जागरूकता के प्रति किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की मान्यता बताया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

समिति की ओर से समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि गौलक्ष्मी सेवा समिति आगे भी गौसेवा के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW