Type Here to Get Search Results !

वृद्धजनों ने नीलेश डेहरिया का जन्मदिन बनाया भावुक व खुशनुमा गौ और वृद्ध सेवा दुआएं आशीर्वाद सें भरा रहा दिन

0

 वृद्धजनों ने नीलेश डेहरिया का जन्मदिन बनाया भावुक व खुशनुमा गौ और वृद्ध सेवा दुआएं आशीर्वाद सें भरा रहा दिन 


छिंदवाड़ा | 22 दिसंबर 2025

गोधूलि वृद्धाश्रम, छिंदवाड़ा में जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं उग्र प्रभा समाचार के प्रधान संपादक नीलेश डेहरिया का जन्मदिन सेवा, संवेदना और अपनत्व के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने जब वे वृद्धाश्रम पहुंचे, तो वहां उपस्थित वृद्धजनों ने स्नेहपूर्वक उनका स्वागत किया।

इस दौरान भावुक क्षण तब सामने आया, जब वृद्धजनों ने लड्डू तोड़कर आधा पहले नीलेश डेहरिया को खिलाया और आधा स्वयं ग्रहण किया। इसी तरह पुलाव भी उन्हें खिलाया गया और सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। इस आत्मीय दृश्य से पूरा वातावरण भावविभोर हो उठा।

नीलेश डेहरिया द्वारा वृद्धजनों को आलू-मटर पुलाव एवं मिष्ठान वितरित किए गए तथा सभी के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। वृद्धजनों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सामाजिक सेवा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत गाय को भी भोजन कराया गया, जिससे सेवा भाव और करुणा का संदेश दिया गया। इसके साथ ही माता-पिता को खो चुकी एक अनाथ बालिका की एक माह की स्कूल फीस ‘नटनी माई सेवा समिति’ के खाते में जमा कराई गई, ताकि उसकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

यह कार्यक्रम उग्र प्रभा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि नीलेश डेहरिया अपने माता-पिता, पत्नी, पुत्री, बहन एवं परिजनों के साथ अमरवाड़ा तहसील के ग्राम पिपरिया मानु से गोधूलि वृद्धाश्रम पहुंचे थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारी—

गायत्री पीठ की विदुषी वरिष्ठ समाजसेवी सुश्री कमला डेहरिया,मेहरा समाज महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री बलदास डेहरिया,कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महासचिव प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेहरा समाज श्रीमती सुनीता बम्हानिया,मेहरा समाज प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री डी.पी. डेहरिया,मेहरा समाज प्रांतीय प्रवक्ता श्रीमती मोहिता जगदेव उपस्थित रहीं।

इसके अलावा माता-पिता श्रीमती सिलिया द्वारका डेहरिया,  नगर निगम पार्षद मेहरा डेहरिया समाज , जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिवनारायण डेहरिया, श्री सतीश डेहरिया (सिवनी), श्री ओमप्रकाश सोनवंशी साहित्यकार , श्री मनोज सोनी,जिला अध्यक्ष डॉ. नवीन मालवीय, अधिवक्ता देवेंद्र वर्मा, राम रघुवंशी, दिनेश डेहरिया मेहरा समाज सचिव दिनेश दिनेश मेहरा सुधार समिति , विपिन डेहरिया, सचिन डेहरिया, मुकेश जगदेव, नमन चौरासिया, सरोज मरस्कोले, आविद अंसारी, सरपंच सुकमान उइके, रामगोपाल भलावी, पूनम डेहरिया, पुत्री धन्वी, बहन तनु यशोदा एवं धनश्याम उइके सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि नीलेश डेहरिया वर्ष 2018 से लगातार अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी लगभग 90 निराश्रित वृद्ध महिला-पुरुषों के साथ उन्होंने केक काटकर एवं भोजन कराकर जन्मदिन मनाया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW