Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित की उपयोगिता पर व्याख्यान

0
      मोहिता जगदेव
 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित की उपयोगिता पर व्याख्यान 

" गणित तार्किक सोच, डाटा विश्लेषण व वित्तीय निष्कर्ष में मदद करता है": प्रो. अमर सिंह 

उग्र प्रभा समाचार, चांद: शासकीय महाविद्यालय चांद में राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित की उपयोगिता पर आयोजित व्याख्यान में प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि गणित से जीवन प्रबंधन में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक ज्ञान और समस्याओं की समाधान में मदद मिलती है। गणित वैश्विक नागरिकता के स्तर पर शोध को बढ़ावा देता है। किसी भी प्रकार के वित्तीय प्रबंधन को बिना गणितीय दक्षता के बरकरार नहीं रखा जा सकता है। प्रो. रजनी कवरेती ने कहा कि गणित के विषय विशेषज्ञ सटीक निर्णय लेकर विश्व को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। प्रो. जी. एल. विश्वकर्मा ने कहा कि गणित की समझ से वित्तीय प्रबंधन कौशल में आर्थिक व्यय में संतुलित खर्च किया जा सकता है। प्रो. आर. के. पहाड़े के अनुसार गणित विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मूलभूत आधार है। प्रो. सुरेखा तेलकर ने कहा कि गणित के अध्ययन से भविष्य के पैटर्न और भविष्यवाणी के अंदाज लगाए जा सकते हैं। प्रो. रक्षा उपश्याम ने कहा कि गणित से स्थानिक व रचनात्मक सामर्थ्य प्राप्त होती है। प्रो. लक्ष्मण उइके के अनुसार गणित वास्तुकला, डिजाइन और कला में ज्यामितीय गणना में बहुत उपयोगी है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW