नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने किया बड़ा बोरी बंधान, जंगल क्षेत्र में जलसंकट दूर करने की अनूठी पहल
पौनार // उग्र प्रभा
जल संरक्षण को लेकर जहां सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएँ जागरूकता बढ़ाने में लगी हैं, वहीं नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने अपने उल्लेखनीय कार्यों से क्षेत्र में मिसाल कायम की है। संस्था ने ग्राम पिपरिया मानु में जंगल के समीप नदी–नालों में विशाल श्रमदान अभियान चलाकर बोरी बंधान का निर्माण किया, जिससे वन्यजीवों व ग्रामीणों दोनों को राहत मिलने लगी है।यह महत्वाकांक्षी अभियान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन और जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। उग्र प्रभा जनकल्याण समिति ने केवल बोरी बंधान ही नहीं किया, बल्कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश भी दिया।
संस्था के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया और सचिव लक्ष्मण उइके के नेतृत्व में कार्य करते हुए संस्था ने यह साबित किया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सीमित संसाधनों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। संस्था द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय व सामाजिक कार्यों की आज क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।इस अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच सुखमान उईके, रोजगार सहायक रामगोपाल भलावी, विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया, समाजसेवी डॉ. राजकुमार मालवी, राजेश इनवाती, पंच रामभगस मर्सकोले, धन्नू बीरसिंह, विश्वकर्मा गनपत यादव, बाबूसा तिलकराम, संतोष उइके, गुलाबसिंह इनवाती सहित अनेक युवाओं व ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।उग्र प्रभा जनकल्याण समिति का यह प्रयास न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक भावना और सामूहिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदहारण भी है। संस्था की यह पहल आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती है।
#मध्यप्रदेश_जनअभियान_परिषद #श्रमदान

