Type Here to Get Search Results !

Health News:गंभीर हालत में भर्ती मरीज की चमत्कारी रिकवरी – डॉ महेश की मेहनत लाई रंग

0

 ---

गंभीर हालत में भर्ती मरीज की चमत्कारी रिकवरी – डॉ महेश की मेहनत लाई रंग

छिन्दवाड़ा //उग्र प्रभा //

राजेंद्र सिंह, जिन्हें अत्यंत गंभीर हालत में एवीएन निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। उन्हें भर्ती के समय अत्यधिक सांस की तकलीफ थी और ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो गया था। जांच के उपरांत पता चला कि उन्हें सिवियर निमोनिया है, जिसके कारण उनके दोनों फेफड़े गंभीर रूप से संक्रमित हो चुके थे।

मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और ट्रैकियोस्टॉमी जैसी जटिल प्रक्रिया भी की गई। डॉक्टर महेश चंद्रकांत (MD मेडिसिन, पल्मोनोलॉजिस्ट) ने उन्हें पूरे 39 दिनों तक अपनी सतत निगरानी में रखा और उत्कृष्ट उपचार प्रदान किया।


इस कठिन समय में डॉक्टर महेश चंद्रकांत की टीम, नर्सिंग स्टाफ, और हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों की अथक मेहनत और समर्पण से राजेंद्र सिंह की स्थिति में सुधार आया और वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

राजेंद्र सिंह एवं उनके परिवार ने डॉक्टर महेश चंद्रकांत, का विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट किया।यह कहानी न केवल चिकित्सा विज्ञान की शक्ति को दर्शाती है, बल्कि एक समर्पित डॉक्टर और मेडिकल टीम के प्रयासों की मिसाल भी है।डाँ महेश बेंगलुरु कर्नाटक के रहने वाले हैं मेडिकल काँलेज छिंदवाड़ा में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है। साथ में जिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी करने के उपरांत क्लीनिक पर बैठते हैं। डाँ महेश का मधुर व्यवहार मार्गदर्शन सें ही मरीज को तहेदिली मिलने लगती है।

Post a Comment

0 Comments