Type Here to Get Search Results !

पी. जी. कॉलेज के स्वायत्तता नवीनीकरण हेतु प्राचार्य प्रो. शर्मा मिले यूजीसी दिल्ली के अधिकारियों से

0

        मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

पी. जी. कॉलेज के स्वायत्तता नवीनीकरण हेतु प्राचार्य प्रो. शर्मा मिले यूजीसी दिल्ली के अधिकारियों से

स्वायत्तता का नवीनीकरण होना छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए निहायत जरूरी है।

उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा: अपने प्रयासों से उच्च शिक्षा के सर्वोत्तम संस्थान प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा को गुणात्मक अभिवृद्धि देने की अपनी पुनीत मंशा से उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिलवाने हेतु प्राचार्य प्रो. वाय. के. शर्मा ने स्वशासी स्नातकोत्तर कालेज छिंदवाड़ा की चिरलंबित स्वायत्तता नवीनीकरण की समस्या के निदान हेतु कॉलेज नियंत्रक कार्यालय यूजीसी नई दिल्ली में उपसचिव डॉ. गोपीचंद से मुलाकात कर कॉलेज की स्वायत्तता के नवीनीकरण के लिए चाहे गए दस्तावेज मुहैया कराए।


प्रो. शर्मा ने यूजीसी के अधिकारियों को बताया कि स्वायत्तता नवीनीकरण के पश्चात ही स्वशासी समितियों का पंजीयन होगा और तभी सभी छात्रों का एबीसी पोर्टल पर अर्जित क्रेडिट का डिजिटल डेटा अपलोड हो सकेगा। प्रो शर्मा के साथ यूजीसी कार्यालय दिल्ली में गए प्रो.नवीन कुमार वर्मा ने कहा कि स्वायत्तता नवीनीकरण से छात्रों के क्रेडिट डाटाबेस का समय समय पर क्रेडिट बैंक में जमा होगा जिससे मानव रिसोर्स का एक पूल बनाने की उच्च शिक्षा विभाग की मंशा भी फलीभूत होगी। स्वायत्तता का नवीनीकरण होना छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए निहायत जरूरी है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW