Type Here to Get Search Results !

सावन महीना आगमन के साथ मेहरा समाज की सखियों नें मनाया हरियाली महोत्सव

0

 सावन महीना आगमन के साथ मेहरा समाज की सखियों नें मनाया हरियाली महोत्सव 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा //

 मेहरा डेहरिया  समाज समिति के द्वारा महिला प्रकोष्ठ अमरवाड़ा की समस्त टीम हरियाली महोत्सव का आयोजन मातेश्वरी लान अमरवाड़ा में किया जिसमें कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बामनिया के मुख्य अतिथि में एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा डेहरिया कि अध्यक्षता में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू डेहरिया  उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा डेहरिया गरिमामय उपस्थिति में भव्यता से मनाया गया  जिसमें सभी अतिथियों को मंचासीन कराकर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम का  शुभारंभ डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया समाज की सभी महिलाओं ने मेहंदी श्रावण गीत नृत्य एवं पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति सिंगार में अपना योगदान दिया 


हरियाली महोत्सव पर अपने विचार रखते हुए महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती पुनीता डेहरिया एवं अध्यक्ष श्रीमती दसोदी डेहरिया ने हरियाली महोत्सव एवं  पर्यावरण को स्वच्छ बनाने रखने में हम सभी को एक पेड़ आवश्यक लगाना चाहिए इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू डेहरिया ने कहा कि प्रकृति से हमारा रिश्ता अटूट है मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता बामनिया ने संगठन पर प्रकाश डालकर सबको एक साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया और जब हम सब एक साथ उत्सव मनाते हैं तो जैसा आनंद आज मिला वैसा ही हम सदैव प्रसन्नता और ऊर्जा से समाज के कार्य करने में उत्साहित होते हैं। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती उमा डेहरिया ने कहा कि जैसा मैंने अमरवाड़ा की महिला टीम के लिए सुना था उससे कहीं ज्यादा उत्साह मुझे देखने को मिला आप सभी की एक जुटता देखकर बहुत खुश हूं प्रकृति का उत्सव से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि चारों ओर खुशियां ही खुशियां नजर आ रही हैं ऐसा ही मेरा समाज में सभी लोग उन्नति करें और आगे बढ़े इसका ध्यान हम सबको रखना है महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए विकासखंड के अध्यक्ष भैया लाल डेहरिया सचिव मिथिलेश डेहरिया उपाध्यक्ष संदीप डेहरिया ने भी अपना समय देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया आज के हरियाली महोत्सव में सभी सामाजिक महिलाओं ने बढ़ चढकर भाग लिया कार्यक्रम में सफल मंच का संचालन श्रीमती माया ड़ेहरिया द्वारा किया गया

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW