Type Here to Get Search Results !

*सबकी आंखे नम कर गया संस्था-ओम मंच पर अस्तित्व का नाटक - पाँचवां पराठा*

0

          मोहिता जगदेव 

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

*सबकी आंखे नम कर गया संस्था-ओम मंच पर अस्तित्व का नाटक - पाँचवां पराठा*

नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय आनंद दुबे ने किया

*शिमला नाट्य समारोह में छिन्दवाड़ा के कलाकारों के अभिनय और अनुशासन को मिली  सराहना और सम्मान*

उग्र प्रभा समाचार,: शिमला के वर्ल्ड हेरिटेज गेयटी थियेटर में आयोजित 70 वीं अखिल भारतीय नाट्य/नृत्य प्रतिस्पर्धा में छिन्दवाड़ा का नाटक-पाँचवां पराठा खासा चर्चा में रहा। देशभर की 27 नाट्य संस्थाओं ने इसमें अपने-अपने नाटकों की प्रस्तुतियाँ दीं। छिन्दवाड़ा की नाट्य संस्था-ओम मंच पर अस्तित्व द्वारा मंचित इस नाटक में कलाकारों ने अपने  भावपूर्ण अभिनय से उपस्थित दर्शकवृंद की आंखें नम कर दी। छिन्दवाड़ा के कलाकारों के अभिनय और अनुशासन की सराहना करते हुए समूचे नाट्य दल एवं कलाकार पलक टेखरे को शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गौर प्रति वर्ष इस आयोजन के माध्यम से शिमला में ये बृहद कलासमागम करते हैं। छिन्दवाड़ा के कलाकारों ने पद्मश्री गिरिराज किशोर की बहुचर्चित कहानी-पाँचवां पराठा पर केंद्रित नाटक का मंचन किया। नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय आनंद दुबे ने किया हैं। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य ने बताया कि नाटक-पाँचवां पराठा दर्शकों पर अपना संवेदनापूरित प्रभाव छोड़ने में सफल रहा।


नाटक में श्रीकांत द्विवेदी(सुखदास),समसुन्निशा (धनवती),सुनीता लोमटे(बिचकी), स्वस्ति द्विवेदी(छुटकी) और  विजय आनंद दुबे(रिटायर्ड पुलिस अधिकारी) ने अभिनय किया। संस्था के कलाकार विक्रम टांडेकर ने बताया कि नाटक में मंच के परे तृप्ति विश्वकर्मा,पंकेश बगमार ने पूर्वाभ्यास, रंगसंगीत नरेन्द्र सिंह चंदेल,रंगदीपन विजय सोलापुरे, रंगभूषा समसुन्निशा,वंश अंबालकर, मुखसज्जा पलक टेखरे एवं मंच सामग्री का दायित्व सुनीता लोमटे और स्वस्ति द्विवेदी ने निभाया। नाटक के सहनिर्देशक  श्रीकांत द्विवेदी थे।  इस अवसर देश के सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक अरविंद गौड़(दिल्ली) को प्रतिष्ठित स्व.बलराज साहनी सम्मान 2025 से नवाज़ा गया। वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता दयाल प्रसाद ,अंजम गुलाटी एवं  एनएसडीयन श्रीश डोभाल जैसी रंगमंच की सुपरिचित हस्तियों का सानिध्य भी कलाकारों को मिला।संस्था जल्द ही इस नाटक को छिन्दवाड़ा के नाट्य प्रेमियों के लिए मंचित करेगी।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW