Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा के तीन छात्र बने पीएससी पास कर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक

0
                        मोहिता जगदेव 

                उग्रप्रभा समाचार, छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के तीन छात्र बने पीएससी पास कर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक 

"जिसका उपहास उड़ाया जाता है, वही इतिहास रचता है": प्रो.अमर सिंह 

"संकल्प से पहाड़ को भी खिसकाया जा सकता है ": प्रो. अमर सिंह 

" व्यक्ति संघर्ष की सारी हदें तोड़कर ही बेहद बनता है": प्रो अमर सिंह 

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: कहते हैं कि अगर व्यक्ति पूरे मनोयोग से किसी लक्ष्य को हासिल करने में अपनी सौ प्रतिशत ऊर्जा निवेश करे तो प्रकृति भी उसके साथ सहयोग करने को मजबूर हो जाती है। व्यक्ति संघर्ष की सारी हदें तोड़कर ही बेहद बनता है। किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी तब होती है जब स्पर्धी को लक्ष्य के सिवा और कुछ दिखाई न दे। ताकत सही मायने में संकल्प में होती है जिसके बल पर पहाड़ को भी खिसकाया जा सकता है। हर सफल छात्र पूर्व में बने मिथकों को तोड़कर अपना खुद का इतिहास रचता है। जिसका उपहास उड़ाया जाता है, वही इतिहास रचता है। संभव की सीमाओं को लांघकर असंभव कार्य किए जाते हैं। हर व्यक्ति अपनी भूख के अनुपात में सफलता प्राप्त करता है। जब हमारे कर्मों की ऊंचाई हिमालय से भी ऊंची हो जाती है तो सफलता हमारे चरण चूमती है। डर व संदेह सफलता के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। यही कर दिखाया है पी. जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के अंग्रेजी विभाग के पूर्व छात्र प्रियंक चौबे, भारती राय और जागृति कावड़े ने मध्यप्रदेश पी.एस.सी. द्वारा आयोजित अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक परीक्षा को उत्तीर्ण करके। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले उक्त तीनों छात्रों ने अपने संकल्प से पहले तो अंग्रेजी में नेट परीक्षा पास की, उसके बाद सहायक प्राध्यापक परीक्षा में शामिल होकर अंतिम परिणाम में अपनी जगह बनाकर। पी. जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ वाय. के. शर्मा, प्रो अमर सिंह, प्रो. तृप्ति मिश्रा और प्रो. दीप्ति जैन ने तीनों छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ