Type Here to Get Search Results !

रंगमंड़ल गुरू सचिन वर्मा को नाट्य तपस्वी सम्मान से किया गया सम्मानित

0

      मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार , छिंदवाड़ा

सचिन वर्मा को नाट्य तपस्वी सम्मान

आईपीएस कॉलेज ने किया आयोजन

उपस्थित वक्ताओं ने सचिन वर्मा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालकर प्रशंसा की

नाट्यगंगा द्वारा चलाये जा रहे 200 दिन में 2000 नए दर्शकों को जोड़ने के अभियान की ,की गई सराहना

उग्र प्रभा समाचार , छिन्दवाड़ा:  23 सितंबर को आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित, हिन्दी के प्रमुख लेखक, कवि व निबन्धकार रामधारी सिंह 'दिनकर' की जन्म जयंती के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। विदित हो कि राष्ट्रवाद अथवा राष्ट्रीयता को इनके काव्य की मूल-भूमि मानते हुए इन्हे 'युग-चारण' व 'काल के चारण' की संज्ञा दी गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ जैमिनि खानवे ने बताया कि दिनकर जी की जयंती के अवसर पर कॉलेज में नाट्यगंगा रंगमंडल के द्वारा हास्य नाटक वो फिर आएगी का मंचन किया गया। एंटोन चेखव द्वारा लिखित इस नाटक का मंचन सचिन वर्मा के सटीक निर्देशन में किया गया। नाट्यगंगा के कलाकारों गुंजन मेटेकर, पूनम बचले और दानिश अली ने अपने शानदार अभिनय से छात्र छात्राओं और शिक्षकों का मन मोह लिया।

नाटक में हर्ष यादव, प्रहलाद उईके, नीता वर्मा, पंकज सोनी, फ़ैसल क़ुरैशी, अर्पणा पाटकर, शेफाली शर्मा ने सहयोग किया। इस मंचन से पूर्व नाट्यगंगा के अध्यक्ष और रंगमंडल के गुरु सचिन वर्मा को उनके विगत 25 वर्षों से रंगमंच में दिये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए नाट्य तपस्वी की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने सचिन वर्मा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालकर प्रशंसा की। साथ नाट्यगंगा द्वारा चलाये जा रहे 200 दिन में 2000 नए दर्शकों को जोड़ने के अभियान की सभी ने सराहना की। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन रितेश मालवीय ने किया और आईपीएस कॉलेज से प्राध्यापक अमित गजभिए, बिनोद साहू, हिन्दी विभाग प्रमुख   माला कनोजिया, अनु झा, असीम शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। 

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW