Type Here to Get Search Results !

चौरई में पत्रकार पर हमला, हाथ फेक्चर सर पर गहरी चोट कब मिलेगी पत्रकारों को सुरक्षा

0

 चौरई में पत्रकार पर हमला, हाथ फेक्चर सर पर गहरी चोट कब मिलेगी पत्रकारों को सुरक्षा 


सांसद ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के दिए निर्देश 

चौरई //छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा - शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने चौरई में वरिष्ठ पत्रकार एवं सीनियर प्रेस क्लब चौरई के अध्यक्ष ललित डहेरिया पर जानलेवा हमला किया, ज़ब वे अपने आफिस से घर जा  रहे थे। इस हमले में पत्रकार  डहेरिया के सर पर गम्भीर चोट आई है और हाथ फ्रेक्चर हुआ है। जानकारी लगते ही उन्हें मोहल्ले के लोगो ने तत्काल चौरई अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत, उचित इलाज के लिए उन्हें छिंदवाड़ा के क्लेरिस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। प्रेस क्लब छिंदवाड़ा द्वारा सूचना दिए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने तत्काल अस्पताल पहुँचे और पत्रकार ललित डहेरिया से घटना की जानकारी ली। प्रेस क्लब द्वारा जानकारी दिए जाने पर देर रात सांसद विवेक बंटी साहू भी खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुँचे और ललित डहेरिया का हाल-चाल जाना। प्रेस क्लब द्वारा मांग की गई कि चौरई की लचर कानून व्यवस्था पर एक्शन हो और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस पर सांसद विवेक बंटी साहू ने आरोपियों की जल्द धर पकड़ के लिए एएसपी को निर्देशित किया। प्रेस क्लब छिंदवाड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पत्रकारों की सुरक्षा व ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सीधे मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलने का निर्णय किया है। प्रेस क्लब ने मांग की है कि हमले के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके कठोर कार्यवाही की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसेशियन ने की मुफ्त उपचार, मुआवजा राशि देने की मांग 

जानलेवा हमले में घायल हुए पत्रकार का मुफ्त उपचार, मुआवजा राशि देने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर छिंदवाड़ा प्रेस एसोसेशियन ने कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा 

एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन को दिए गए ज्ञापन मै पत्रकारों ने मांग की कि छिंदवाड़ा जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद पत्रकार ललित डेहरिया जिंदगी और मौत के जूझ रहे हैं जिनका उपचार छिंदवाड़ा के क्लेरिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्रकार जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं लेकिन ऐसे समय में पत्रकारों पर हमले होना निंदनीय है छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन सरकार से मांग करता है कि घायल पत्रकार का उचित मुफ्त उपचार कराने की व्यवस्था कर परिजनों को आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए इसके साथ ही पत्रकारों पर लगातार हमले की घटनाएं बढ़ रही है इस पर अंकुश लगाने के लिए बार-बार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठती रही है आपसे निवेदन है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की कृपा करें। एसडीएम ने कहा कि पत्रकारों की मांग जायज है प्रशासन की ओर से जो भी उचित व्यवस्था होगी हमारे द्वारा की जाएगी इस अवसर सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।

प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों ने भी  एस पी को सौपा ज्ञापन 


प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के  पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय पंहुचकर वरिष्ठ पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया और अज्ञात बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की मांग पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। पत्रकार अपनी कलम सच्चाई का आएना दिखाने के लिए चलाता शासन प्रशासन जनता के समक्ष सूचनाओं को प्रदान करने का कार्य निस्वार्थ करता हैं उसी व्यक्ति पर हमला होना निंदनीय है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW