Type Here to Get Search Results !

हर घर तिरंगा अभियान हेतु जगाई अलख

0

संवाददाता - मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा  

 स्वयंस्फूर्त जन जागरण के प्रतीक बनें- दुबे    

अपनी माटी अपना देश की भावना को अपना जीवन सूत्र बनाएँ - विजय आनंद दुबे

उग्र प्रभा समाचार,छिन्दवाड़ा,:- शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला,परतला एवं महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,छिन्दवाड़ा में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक,कवि,रंगकर्मी एवं मोटिवेटर विजय आनंद दुबे द्वारा विद्यार्थियों को आत्मीय,रोचक व उत्साहपूरित वातावरण में हर घर तिरंगा अभियान के लिए उत्प्रेरित किया।मा.शाला,परतला के बच्चों के साथ विविध राष्ट्र ध्वज पर केंद्रित सामूहिक गीतों का गायन करवाया गया।साथ ही तिरंगे विषयक प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।इस अवसर पर अभिभावकों के द्वारा अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करने हेतु जागरूक किया।

      वहीं महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,छिन्दवाड़ा की साँस्कृतिक प्रभारी द्वय श्रीमती गरिमा बत्रा मैडम एवं श्रीमती नीहारिका शिवेकर मैडम के साथ मिलकर   आज़ादी के पर्व पर आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विशिष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।दोनों ही विद्यालयों के संस्था प्रमुख एवं शाला परिवार द्वारा हर घर तिरंगा_अभियान हेतु छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अभिप्रेरित किया गया। सेवानिवृत्ति के उपरान्त जिले के विभिन्न विद्यालयों में अपने साधन से पहुँच कर शिक्षा,संस्कृति,स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले आदर्श शिक्षक विजय आनंद दुबे कहते हैं कि ये वक़्त की पुकार है कि आज देश के सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे अपनी माटी अपना देश की भावना को अपना जीवन सूत्र बनाएँ और स्वयंस्फूर्त जन जागरण के प्रतीक बनें।

Post a Comment

0 Comments