Type Here to Get Search Results !

सेवादल ने जननायक बिरसा मुंडा कि पुण्यतिथि मनाई गई

0

 सेवादल ने जननायक बिरसा मुंडा कि पुण्यतिथि मनाई गई 



छिंदवाड़ा @ उग्र प्रभा :- कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कांग्रेस सेवादल कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सेवादल जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले, सेवादल जिला उपाध्यक्ष राकेश मरकाम, आदिवासी परिषद जिला अध्यक्ष बालाराम परतेती, आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष प्रेम उईके, संदीप सिंदराम ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 1870 के दशक में छोटानागपुर में मुंडा परिवार में हुआ था। यह एक जनजातीय समूह था जो छोटानागपुर पठार में निवास करते थे। बिरसा भगवान को 1895 में आदिवासी लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 2 साल की सजा हो गई और अंत में 1900 में हैजे के कारण उनकी मौत हो गई। भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को नई दिशा देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस सेवादल श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस मौके पर शेषराव उईके, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष पंचम अमरोदे, रमेश वेले, नगर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, मुन्ना दुर्वे, अखलेश पवार, अजय नागपुरे, सारिक सिध्दकी, रियाज खान, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments