Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा लखनादौन नगर पंहुचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

0

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु  दत्त शर्मा  लखनादौन नगर पहुंच कर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

 लखनादौन उग्र प्रभा समाचार (बबलेश डेहरिया ) आज दोपहर 3:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, सिवनी लोकसभा प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा जी के लखनादौन आगमन के दौरान बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन जी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल, भूतपूर्व सिवनी सांसद श्रीमती नीता पटेरिया जी, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान एवं समस्त जिले से आए हुए समस्त मोर्चे के जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ के चाणक्य कहते हुए कहा की बूथ लेवल के कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते है जिससे कार्यकर्ताओं में और भी जोश भर गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस तुष्टि करण की राजनीति करती है और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर देश का माहौल खराब करती है। मीडिया से चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जी के द्वारा कहा गया कि आज मैं लखनादौन आया हूं जिस प्रकार का उत्साह और उमंग कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता में दिखाई दे रहा है लखनादौन नगर पंचायत चुनाव में 15 के 15 भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जीत कर एक नया इतिहास बनाएंगे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW