Type Here to Get Search Results !

सेवा निवृत्त अपर आयुक्त जीएसटी खेमराज झारिया नर्मदा यात्रा का जत्था बहोरीपार पंहुचा

0

 

 नर्मदा यात्रा का जत्था बहोरीपार पहुंचा 

मेहरा समाज महासंघ  का अभूतपूर्व सामाजिक जागरूकता अभियान


जबलपुर उग्र प्रभा समाचार - मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री खेमराज झारिया जी के नेतृत्व में  सामाजिक कार्यकर्ता श्री राधे झारिया जी एवं अन्य साथियों के साथ 18 सितंबर 2022 तिलवारा घाट जबलपुर से नर्मदा यात्रा कोहला, पहले दिन सोमती में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन गोटेगांव झारिया धर्मशाला में रात्रि विश्राम और सामाजिक बंधुओं से सामाजिक गहन चर्चा के बाद आज तीसरे दिन मानेगांव, करकबेल बौछार, सूरवारी में जन सम्पर्क करते हुए 

ग्राम बहोरीपार पहुंच चुकी है।ज्ञतव्य हो कि गंतव्य में आने वाले ग्रामों में सामाजिक बंधुओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री खेमराज झारिया जी और समस्त साथियों का स्वागत किया जा रहा है। जगह जगह पर लोग इकट्ठा हो रहे हैं जहां पर उन्हें मूलनिवासी पूर्वजों उनके शौर्य और अदम्य साहसिक उपलब्ध्यिों की जानकारी दी जा रही है। नर्मदा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों, परम्पराओं, अंधविश्वास के बारे में जागरूकता पैदा करना, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण, जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा करना है। आज सुबह 10.00 गोटेगांव से यात्रा प्रारंभ हुई जो करकबेल से  मानेगांव पहुंची

जहां पर श्री मानसिंह झारिया जी एवं ग्रामीणजनो द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सामाजिक चर्चा और थोड़ी देर विश्राम करने के बाद ग्राम पंचायत बौछार में सामाजिक बंधुओं और मेहरा समाज महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गंतव्य मार्ग के अगले ग्राम सूरवारी में डा भरत मेहरा जी एवं उनके साथियों ने नर्मदा यात्रा के जत्थे का स्वागत किया। सामाजिक चर्चा, चाय पानी के बाद नर्मदा यात्रियों का जत्था बहोरीपार पहुंचा जहां पर आज रात्रि विश्राम किया जाना प्रस्तावित है। ज्ञातव्य हो कि नरसिंहपुर जिले की सीमा से मेहरा समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री विनोद मेहरा जी, नर्मदा मेहरा जी, हरगोविंद झारिया जी एवं उनके साथियों के द्वारा नर्मदा यात्रा जत्थे का भली भांति ख़ान पान और ठहरने का उचित प्रबंध किया जा रहा है। अपार जनसमूह के समर्थन और आत्मीय अभिनंदन के साथ नर्मदा यात्रा के साथियों ने श्री खेमराज झारिया जी के नेतृत्व में अपना तीसरा दिन पूरा कर लिया है। आज रात्रि विश्राम बहोरीपार में सुनिश्चित किया गया है, जहां शाम 7 बजे से 9 बजे तक सामाजिक बंधुओं के साथ सामाजिक परिचर्चा होगी। मेहरा समाज महासंघ के नियंत्रण कक्ष से आप सभी सम्मानीय सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों और ग्रामीण जनों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें परोक्ष और अपरोक्ष रूप से मेहरा समाज महासंघ की अभूतपूर्व एतिहासिक नर्मदा यात्रा का सहयोग किया।



Post a Comment

0 Comments