Type Here to Get Search Results !

कारगिल विजय दिवस पर 2711 पौधे छात्राओं को वितरण करेगा जागते रहो ग्रुप

0


कारगिल विजय दिवस पर 2711 पौधे छात्राओं को वितरण करेगा जागते रहो ग्रुप

परासिया उग्र प्रभा समाचार - सक्रिय समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय श्री हुआ। इस युद्ध में भारत के 527 वीर जवान सैनिक शहीद हुए थे और 1300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे। इस युद्ध में पाकिस्तान के 1200 से अधिक सैनिकों को हमारे देश की सेना ने मार गिराया था। भारतीय सेना ने अदम्य साहस से जिस तरह कारगिल युद्ध में दुश्मन को खदेडा उस पर हर देशवासी को गर्व है। हमारे देश के वीरगति को प्राप्त किए हुए जवानों की स्मृति में हमारे जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के माध्यम से विगत काफी वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधेरोपण एवं स्कूलों में जाकर  छात्र छात्राओं को पौधे वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग अभी तक 5000 से अधिक पौधे हम वितरण कर चुके हैं। इस वर्ष शासकीय उच्च कन्या शाला परासिया में 2711 पौधे हमारे जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के माध्यम से वितरण करने का निर्णय  लिया गया है। जो कि अगामी  26 जुलाई 2022 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में देश के शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण हेतु हम पौधे छात्राओं को ग्रुप के सक्रिय सदस्यों द्वारा वितरित करेंगे। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने जनमानस से अपील की है कि सभी अपना बहुमूल्य निकालकर देशसेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें।


मजिस्ट्रेट प्रकाश सिंह उईके हेल्प ग्रुप एवम टीम उत्तम स्वामी अकादमी छिंदवाड़ा के सहयोग से

============

 अनुभवी  एवम पूर्व चयनित अधिकारियों के माध्यम से सभी प्रतियोगी परीक्षा जैसे संविदा शिक्षक/ पटवारी /नाकेदार/ पुलिस आरक्षक /एस आई / पी एस सी /बैंकिंग/ एस एस सी  की निशुल्क तैयारी ऑन लाइन गूगल मीट के माध्यम से 

 सामान्य अध्ययन/ अंक गणित /अंग्रेजी /तर्क शक्ति / आदि विषयों पर मार्गदर्शन कोचिंग क्लास  पुनः दिनाक 25/7/22से प्रारंभ हो रही है जो सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक शाम 7 बजे से शुरू 

दिनाक 25/7/22 को शाम 7 बजे से

मार्गदर्शक

श्री आर बी सिंह

रजिस्ट्रार की सामान्य अध्ययन विषय पर क्लास होगी 

=======================

 प्रतिदिन 

क्लास की लिंक प्राप्ति हेतु मोबाइल नंबर 8959979478 पर अपना बायो डाटा वाट्सअप करे🙏


 

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW