Type Here to Get Search Results !

परासिया महाविद्यालय में कला,संगीत एवं संस्कृति के बिखरे रंग

0

   मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा:सांगीतिक विधा के अंतर्गत सुगम गायन, शास्त्रीय गायन एवं लोक गायन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं पाश्र्व विधा अंतर्गत ढोलक वादन की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। सांस्कृतिक विधा के अंतर्गत एकल लोकनृत्य एवं समूह लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कला, संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार बारसिया, प्राध्यापकगण एवं सांगीतिक पक्ष प्रभारी डॉ. संगीता धराड़े एवं सांस्कृतिक पक्ष प्रभारी डॉ. निलेश कुमार मेघ्राम एवं सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन सांस्कृतिक पक्ष सह प्रभारी श्रीमती दीप्ति पचौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती अमित व्यौहार, सह प्रभारी डॉ. ख्याति सोनी, सभी प्राध्यापकगण, निर्णायकगण एवं समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW