Type Here to Get Search Results !

स्वस्थ शरीर के बिना समृद्धि का कोई अर्थ नहीं है: प्रो. अमर सिंह

0

   मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

चांद कालेज ने आयोजित की जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 

योग से करिश्माई शक्तियां प्राप्त होती है:प्रो अजय तेलंग

उग्र प्रभा समाचार,चांद छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चांद नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दान सिंह ने कहा कि योग भविष्य की सांसों को मजबूत करता है। विशिष्ट अतिथि ठाकुर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाक विकसित होता है। विशिष्ट अतिथि योगाचार्य रामशंकर दियावार ने योग से सशक्त भारत निर्माण की बात कही। समारोह अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर हजारों सुखों के ऊपर है। योग निरोगी रहने का सशक्त जरिया है। स्वस्थ शरीर के बिना समृद्धि का कोई अर्थ नहीं है। प्रो. सुदीश सूर्यवंशी ने योग को असाध्य रोगों से लड़ने के लिए क्षमतावर्धक बताया। क्रीड़ाधिकारी प्रो. अजय तेलंग ने कहा कि योग से करिश्माई शक्तियां प्राप्त होती हैं। महिला वर्ग में पी. जी. कालेज छिंदवाड़ा की टीम विजेता एवं राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा की टीम उपविजेता रही।


पुरुष वर्ग में पी. जी. कालेज छिंदवाड़ा एवं शासकीय महाविद्यालय हर्रई के छात्रों को मिलाकर विजेता टीम संभाग स्तर पर प्रतिभागिता के लिए बनाई गई। पर्यवेक्षक की भूमिका का निर्वहन प्रो. जी. एल. विश्वकर्मा एवं प्रो. प्रीति बुनकर और चयनकर्ता के रूप में प्रो. रमाशंकर दियावर, प्रो. बबलू कुमार डहेरिया, एवं प्रो. रामेश्वर अहाके ने किया। रिदमिक योग वर्ग में नंदिनी भारद्वाज एवं ट्रेडिशनल इंडिविजुअल वर्ग में करीना उइके विजेता रही। स्पर्धाओं को सम्पन्न कराने में प्रो. लक्ष्मण उइके, प्रो. सुरेखा तेलकर, प्रो. आर. के. पहाड़े, प्रो. सकर लाल बट्टी, प्रो. रक्षा उपश्याम एवं संतोष अमोडिया का विशेष सहयोग रहा।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW