मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
युवा सृजन संवाद अभियान से संबंधित बैठक में पुलिस विभाग अधिकारी - श्री रोहित सेण्डे उपस्थिति रहे
उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा : दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा पुलिस विभाग एवं मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित " जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान " कार्यक्रम के संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अर्चना भार्गव ' महाविद्यालयीन युवा सृजन संवाद समीति . डॉ. रजनी कवरेती , डॉ. शेखर ब्रम्हणे , डॉ. मंशाराम उइके ' डॉ. निधि डोडानी ' डॉ. सीमा सूर्यवंशी ' श्री महेद्र साहू एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ( श्री रोहित सेण्डे ) के संयुक्त तत्वाधान में युवा सृजन संवाद कार्यक्रम एवं थाना भ्रमण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की गई । जिसके दौरान बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गये - 1 ) दिनांक 28/10/2026 को छात्रों हेतु जागरूकता सत्र / कार्यशाला / युवा सृजन संवाद का आयोजन किया जाएगा ।
2 ) तत्पश्चात दिनांक 28/10/2026 को ही कुण्डीपुरा थाने का भ्रमण किया जाएगा।
उक्त बैठक मे महाविद्यालय एवं पुलिस विभाग के निम्न सदस्य उपस्थित रहें -
1) प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना भार्गव
2) NCC अधिकारी डॉ. शेखर ब्रम्हणे
3 ) रेडक्रास प्रभारी - डॉ रजनी कवरेती एवं डॉ. सीमा सूर्यवंशी 4 ) NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि डोडानी एवं श्री महेन्द्र साहू
5 ) पुलिस विभाग अधिकारी - श्री रोहित सेण्डे उपस्थिति रहे ।
