मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
चांद कालेज के छात्रों ने कियाऔद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण
औद्योगिक भ्रमण बेरोजगारी दूर करने के विकल्प सुझाते हैं": प्रो. सुदीश सूर्यवंशी
औद्योगिक भ्रमण काम करने के नए क्षेत्रों से जोड़ते हैं": पूजा राजपूत
उग्र प्रभा समाचार,चांद छिंदवाड़ा: म. प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन विभाग द्वारा प्रायोजित योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय चांद के छात्रों ने प्राचार्य प्रो. अमर सिंह के संरक्षण में औद्योगिक भ्रमण के दौरान एफ.डी. डी.आई. और राघव इंडस्ट्रीज की रोज़गारपरक कार्यप्रणाली को जाना। एफ. डी. डी.आई. की एडमिशन एंड प्रमोशन विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती पूजा राजपूत ने छात्रों से बात करते हुए फैशन, फुटवियर डिजाइनिंग और रिटेल मैनेजमेंट के साथ अपने विभाग में पढ़ाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश, डिग्री एवं उसकी रोजगार प्राप्ति में उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि इन क्षेत्रों में सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
इसी क्रम में इमलीखेड़ा में स्थित राघव इंडस्ट्रीज में औद्योगिक भ्रमण के दौरान राकेश विश्वकर्मा द्वारा घर गृहस्थी में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के फर्नीचर के निर्माण के बारे में मूलभूत जानकारी देते हुए छात्रों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। औद्योगिक भ्रमण में छात्रों को चांद कालेज से जनप्रतिनिधियों यथा कामेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, प्रफुल्ल ताम्रकार, ऋषि वैष्णव और सौरभ पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। औद्योगिक भ्रमण में टीम मैनेजर की भूमिका का निर्वहन प्रभारी अधिकारी प्रो. आर. के. पहाड़े, प्रो. सुदीश सूर्यवंशी, प्रो. रक्षा उपश्याम, प्रो. सकरलाल बट्टी, प्रो. सुरेखा तेलकर एवं संतोष अमोडिया ने किया।

