Type Here to Get Search Results !

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में "एक किताब - एक लर्निंग सर्वे" अभियान शुरू

0

    मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

छिंदवाड़ा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में सोमवार को E-02 *"एक किताब - एक लर्निंग सर्कल"* गतिविधि के तहत विद्यार्थियों का लर्निंग सर्वे किया गया।

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को  प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के निर्देशन , डॉ. सीमा सूर्यवंशी एवं डॉ रचना लारिया के संयोजन एवं संचालन में  शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए *E-02 "एक किताब - एक लर्निंग सर्वे"* अभियान की शुरुआत की गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. अनिल जैन* के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पुस्तकों के प्रति रुचि जागृत करना और उनके लर्निंग लेवल का सर्वे करना है। इस सर्वे के तहत कक्षा में विद्यार्थियों को एक किताब के माध्यम से उनके सीखने के स्तर, समझ और लेखन क्षमता का आंकलन किया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को कुछ कहानियां व पुस्तकों को पढ़कर समीक्षात्मक विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण करने को कहा गया और जिससे उनकी लेखन ' बोध क्षमता और स्वर्यं का दृष्टिकोण का विकास हुआ । इस अवसर पर  डॉ टीकमणि पटवारी , डॉ. रचना लारिया ' डॉ सागर भनोत्रा ,  डॉ हर्षुल रघुवंशी . कु शैलकुमारी धुर्वे  सहित महाविद्यालय स्टाफ के साथ ही अधिक संख्या में  छात्र - छात्राओं की उपस्थित ने इस कार्य को गरिमामय बनाने में योगदान दिया  ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW