मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
संयोजक डॉ.अर्चना भार्गव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
डॉ.अल्पना शुक्ला द्वारा छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : दिनांक 29 /9/ 2026 को "सेवा संकल्प अभियान 2026" के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला स्वच्छता विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ अनिल जैन की अध्यक्षता में हुई। संयोजक डॉ. अर्चना भार्गव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें डॉ. अल्पना शुक्ला के द्वारा छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई । जिसमें उन्होंने छात्राओं को बीपी, बीएमआई, एनीमिया खून की कमी, सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।साथ ही श्रीमति शिल्पा पहाड़े , पार्षद व संगीता सुरेश उइके, पार्षद उन्होंने भी छात्रों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति जैन, डॉ रितु शर्मा , डॉ सागर भनोत्रा , डॉ. माया साहू ,डॉ सुप्रिया साहू , नवनीत कौर डॉ. कविता शर्मा, डॉ गोपीबाला, डॉ. टिक मनी पटवारी , डॉ. तृप्ति मिश्रा , डॉ सुनीता, डॉ अर्चना मैथ्यू, डॉ निधि डोडानी, डॉ सीमा सूर्यवंशी, डॉ रचना लारिया उपस्थिति रही और साथ ही महाविद्यालय स्टाफ की अन्य लोग भी इसमें सम्मिलित हुए । छात्रों द्वारा ने डॉ. अल्पना से प्रश्न पूछे गए और समाधान प्राप्त किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ माया साहू द्वारा किया गया।
