Type Here to Get Search Results !

चांद कालेज में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर व्याख्यान

0

        मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

मेरे सपने का भारत वंचितों के सपने साकार करे": ठाकुर दान सिंह 

हर नागरिक को बिना भेदभाव के अपना हक मिले": आदित्य ठाकुर 

चेहरे पर उम्मीद, हाथ में अवसर व हृदय में गर्व हो": प्राचार्य प्रो.अमर सिंह 

गरीबी किसी के सपने को छोटा न करे": प्रो. सुदीश सूर्यवंशी 

उग्र प्रभा समाचार,चांद छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य अतिथि बतौर आमंत्रित चांद नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न है कि हर गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी आधारभूत सुविधाएं नसीब हो। युवा भाजपा नेता आदित्य ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे सपनों का भारत ऐसा हो जहां हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हक मिले और वह विविध संस्कृतियों का समान सम्मान करे। चांद कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष प्रफुल्ल ताम्रकार ने कहा कि बिना स्वयं को बदले राष्ट्र का पुनर्निर्माण नहीं किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि मेरे सपनों के भारत में हर चेहरे पर उम्मीद हो, हर हाथ में अवसर हो, और हर हृदय में भारत के लिए गर्व हो।


सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी अधिकारी प्रो. सुदीश सूर्यवंशी ने कहा कि गरीबी के कारण सपने छोटे न हों, विकास शहरों तक ही सीमित न रहे। भाषण स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त सिद्धार्थ रघुवंशी ने मेरे सपने के भारत में स्वस्थ पर्यावरण, द्वितीय विजेता अनमोल हेड़ाऊ ने सभी के लिए चिकित्सा सुविधा, तृतीय स्थान प्राप्त कु. श्वेता नागोतिया ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराए जाने, कार्तिक मालवी ने दूरस्थ अंचलों में शहरी सुविधाओं को बढ़ावा देने और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कु. पुष्पा वर्मा ने चित्र के माध्यम से 'मेरे सपनों का भारत' बनाने पर जोर दिया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW