Type Here to Get Search Results !

शिक्षक गरिमा एवं छात्र पुरस्कार वितरण समारोह

0

     मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

आचार्य श्रीराम शर्मा वैज्ञानिक आध्यात्मवाद के मील के पत्थर थे: कुलपति प्रो. आई. पी. त्रिपाठी 

आचार्य श्रीराम शर्मा पौराणिक मेधा के युगीन संत थे: कुलपति प्रो. आई. पी. त्रिपाठी 

आचार्य श्रीराम शर्मा सांस्कृतिक मूल्यों की विरासत के वेदमूर्ति थे : कुलपति प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी 

उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाड़ा: गायत्री पीठ मधुवन कालोनी छिंदवाड़ा में आयोजित अखिल भारतीय गायत्री भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक गरिमा समारोह के मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा 21वीं सदी के वैज्ञानिक आध्यात्मवाद के मील के पत्थर थे, जिन्होंने अपनी पौराणिक मेधा से वैश्विक अशांति को दूर करने में अपने जीवन को खपा दिया था। आचार्यजी ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की विरासत को अगली पीढ़ी को सौंपकर एक युग निर्माता का कार्य किया है। निर्मल पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ. योगेश सिंह सिसोदिया ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा का स्पष्ट मत था कि शिक्षक युग निर्माता हैं और छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता। प्रो. सुशील कुमार व्यवहार ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित साहित्य छात्रों में दूरदर्शिता, विवेकशीलता एवं उच्चस्तरीय संवेदनशीलता को जागृत करके जीवन जीने की कला में प्रवीणता लाने का कार्य करता है।


प्रो. टीकमणि पटवारी ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य श्रीराम शर्मा को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाला प्रखर प्रज्ञा का संत कहा। समारोह की जिला संयोजिका श्रीमती शिखा वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से छात्रों में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव बोध, समय व प्रतिभा के उचित प्रयोग सिखाने और सत्य प्रेम व न्याय का पाठ सीखने में मदद मिलती है। कॉलेज के छात्रों में जिला स्तर पर पी. जी. कालेज छिंदवाड़ा के बाल कृष्ण  प्रथम, चांद कालेज की अलीजा खान को द्वितीय एवं आईपीएस कालेज छिंदवाड़ा की सुदिती मालवीय को तृतीय स्थान पाने के लिए अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया गया। सुभाष वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW