Type Here to Get Search Results !

आयुर्वेद दैनिक दिनचर्या एवं स्वस्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन

0

       मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

यूथ रेडकॉस समिति पी जी महाविद्यालय छिन्दवाड़ा , और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा छिन्दवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न। 

" आयुर्वेद से दिनचर्या और जीवन का सुधार संभव है।  - डॉ पवन नेमा

" रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ाव अपने व्यक्ति का विकास है। " डॉ० अनिल जैन 

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा:दिनांक 07 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा यूथ रेडक्रास समिति एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा छिन्दवाड़ा  के संयुक्त तत्वावधान में  प्रभारी प्राचार्य डॉ . लक्ष्मीचन्द के निर्देशन , वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनिल जैन के मार्गदर्शन , डॉ . रजनी कवरेती के संयोजन , डॉ सीमा सूर्यवंशी के संचालन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन " आयुर्वेद दैनिक दिनचर्या एवं स्वस्थ्य " विषय पर किया गया । जिसमें  विषय विशेषज्ञ डॉ पवन नेमा (आयुर्वेदाचार्य क्षार सूत्र संस्थान संचालक ) द्वारा " भयानक बिमारियों के कारणों व उसके बचने के उपाय तथा दैनिक जीवनचर्या पर विस्तृत प्रकाश डाला गया ।छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए , उनके स्वास्थ्य को पहचानने के लिए और स्वास्थ संबंधी समस्याओं के निदान से अवगत करवाया ।  "  वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० अनिल जैन  ने कहा - रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ाव अपने व्यक्ति का विकास है। रेडक्रॉस समीति से जुड़ने से होने वाले फायदे और सेवाभाव को व्यक्त किया । 


श्री निरपत जी टेकरे ( सचिव रेडक्रॉस सोसायटी छिन्दवाड़ा ने कहा - रेडक्रास द्वारा होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जो छात्र छात्राओं के लिए सीखना आवश्यक है।श्रीभानु दास गोखे ने - रेडक्रॉस की स्थापना , विजन , मिशन के साथ गीता के उदाहरण द्वारा छात्र छात्राओ को संबोधित किया । डॉ रजनी कवरेती - ( यूथ रेडक्रास समिति संयोजक ) ने - रेडक्रॉस की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए छात्र छात्राओं को इससे जुड़ने हेतु प्रेरित किया और आभार व्यक्त किया । इस कार्यशाला में यूथ रेडक्रास समिति के समस्त सदस्य - डॉ ऋतु शर्मा , डॉ निधि डोडानी ' डॉ. नमिता महता श्री महेन्द्र साहू ' डॉ. पूजा हाड़ा , डॉ. ज्योति वमा - एवं समस्त स्टाप , अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही  छात्र - छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया । अंत में छात्र -छात्राओं को कार्यशाला के  प्रमाणपत्र वितरण कर राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW