मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
चांद कालेज में भगवान बलराम जयंती आयोजित
भगवान बलराम शक्ति के आध्यात्मिक प्रयोग के प्रतीक हैं : प्रो. अमर सिंह
भगवान बलराम उत्पादकता की साधना के प्रतीक हैं: प्रो. सकर लाल बट्टी
उग्र प्रभा समाचार ,चांद छिंदवाड़ा: शासकीय महाविद्यालय चांद में आयोजित भगवान बलराम जयंती समारोह में प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि भगवान बलराम के जीवन से हम शक्ति के प्रयोग को आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर लोकहित में प्रयोग करने का पाठ सीखते हैं। कृषि जीवन में श्रम के महत्व के सम्मान को कभी नकारा नहीं जाना चाहिए। प्रो. सकर लाल बट्टी ने कहा कि भगवान बलराम उत्पादकता के प्रतीक हैं, उत्पादन की प्रक्रिया में धैर्य धारण करना साधना समान होता है।
प्रो. सुदीश सूर्यवंशी ने कहा कि भगवान बलराम ने नकारात्मक सोच की बलशाली शक्तियां रखने वाले दुष्टों व अहंकारियों के विनाश के कर्तव्य का पालन किया था। प्रो. आर. के. पहाड़े ने भगवान बलराम को एक आदर्श बड़ा भाई, अटूट अनुशासन व कृषि संस्कृति का संरक्षक बताया। प्रो. सुरेखा तेलकर ने भगवान बलराम को शांति का, प्रो. अजय तेलंग ने भगवान बलराम को सरलता का, प्रो. रक्षा उपश्याम ने भगवान बलराम को सज्जनता का प्रतीक बताया।

