मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
भावनात्मक सहयोग प्रदान करेंगे तब छात्र हमारे साथ जुड़ेंगे:डाॅ साधना जैन
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा :दिनांक 24 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचन्द संरक्षक ' डॉ. अर्चना भार्गव के निर्देशन में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं एन टी .एफ .के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय कार्यशाला का आयोजन "मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं " विषय पर किया गया जिसमें एन .टी .एफ . समिति संयोजक एवं आई क्यू ए. सी विभागाध्यक्ष डॉक्टर उर्मिला खरपूसे द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित व्याख्यान दिया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए , उनके स्वास्थ्य को पहचानने के लिए और स्वास्थ संबंधी समस्याओं के निदान से अवगत करवाया ।
प्रतिपुष्टि के अंतर्गत डॉक्टर सीडी राव ने कहा - कॉउन्सलर की न्युक्ति हो । डॉक्टर तृप्ति मिश्रा ने - नवीन छात्र छात्राओं की समस्याओं को समझ कर उन्हें उचित सलाह दे । डॉक्टर साधना जैन - भावनात्मक सहयोग प्रदान करेंगे तब छात्र हमारे साथ जुड़ेंगे सुझाव दिए । डॉक्टर साक्षी सहारे ने संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया । समस्त स्टाप , अधिकारी एवं वर्मचारियों के साथ छात्र - छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।

