Type Here to Get Search Results !

“एमसीयू के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन”

0

 एमसीयू के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रदीप डहेरिया की पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन 


मीडिया साक्षरता और युवाओं पर केंद्रित है पुस्तक, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बताई गई उपयोगी

भोपाल// उग्र प्रभा 

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू), भोपाल के जनसंचार विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रदीप डहेरिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनमाध्यम, युवा और मीडिया साक्षरता’ का विमोचन विश्वविद्यालय में आयोजित एआई एफडीपी कार्यक्रम के दौरान किया गया। पुस्तक का विमोचन मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिसर्च क्षेत्र के विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।पुस्तक विमोचन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी, आईआईआईटी भोपाल के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ श्री बालेंदु शर्मा दाधीच, कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला, जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभागाध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव तथा पुस्तकालय अध्यक्ष एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रो. डॉ. आरती सारंग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।मूलतः सिवनी निवासी डॉ. प्रदीप डहेरिया पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी यह पुस्तक जनसंचार माध्यमों और युवाओं पर विशेष रूप से केंद्रित है। वर्तमान समय में जब पूरी दुनिया में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में पुस्तक में उदाहरणों के माध्यम से बताया गया है कि समाज और आम जनमानस के लिए मीडिया साक्षरता क्यों आवश्यक है।


डॉ. डहेरिया ने पुस्तक में प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया, इंटरनेट और सोशल मीडिया सहित जनसंचार के विभिन्न माध्यमों के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला है। पुस्तक में मीडिया के बदलते स्वरूप, युवाओं पर उसके प्रभाव तथा सूचना के सही और जिम्मेदार उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया गया है।

पुस्तक की भूमिका देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने लिखी है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शोध कार्य के लिए उपयोगी बताया। पुस्तक के माध्यम से मीडिया साक्षरता के महत्व को सरल और प्रभावी ढंग से समझाने का प्रयास किया गया है।

#MCU #Bhopal #MediaLiteracy #PradeepDeharia #Journalism #MediaEducation #AI #MediaStudies #Seoni #MadhyaPradesh

More Interesting Posts

Tags

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW