मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
प्रेमचन्द जयंती का आयोजन
प्रेमचन्द नये रूप में वर्तमान में उपस्थित है - प्राचार्य
प्रेमचन्द आज भी प्रासंगिक है ' दिनेश भट्ट
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के हिन्दी एवं प्रयोजनमूलक हिन्दी विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि शिक्षक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री दिनेश भट्ट के अतिथ्य ' विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला खरपूसे के संयोजन ' एवं डॉ रचना लारिया के संचालन में प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचन्द ने कहा - प्रेमचन्द नये रूप में वर्तमान में उपस्थित है। श्री दिनेश भट्ट ने - प्रेमचंद की रचना धर्मिता एवं स्वरचित कहानी पाठ के माध्यम से प्रेमचंद की प्रासंगिकता पर अपना वक्तव्य दिया । विभागाध्यक्ष प्रो. उर्मिला खरपूसे ने प्रेमचंद की रचनाओं में सामान्य जन की अभिव्यक्ति सशक्त रूप से रही ,इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ।
डॉ. सुशील कुमार ब्यौहार ने कहा कि उनकी रचनाओं में हम संवेदनशीलता का वह स्तर पाते हैं जो एक मनुष्य को श्रेष्ठ मानव के रूप में बनाने में सहायक होता है । डॉ अर्चना सुदेश मैथ्यु ने प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर और पूस की रात कहानी के माध्यम युगीन समकालीन समस्याओं पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन डॉ. टीकमणी पटवारी के द्वारा किया । कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. तृप्ति मिश्रा विभागीय साथी डॉ. सीमा सूर्यवंशी, डॉ. सागर भनौत्रा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार, प्रध्यापक गण एवं स्नातक -स्नातकोत्तर के विद्यार्थी सम्मिलित हुए ।

