Type Here to Get Search Results !

नाटक नसीबन का मंचन आज

0

       मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार ,छिंदवाडा 

एक्टिंग वर्कशॉप का होगा समापन 

मप्र नाट्य विद्यालय और नाट्यगंगा का आयोजन

उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन और नाट्यगंगा रंगमंडल के द्वारा आयोजित 25 दिवसीय प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का समापन आज एक भव्य नाटक के मंचन के साथ किया जाएगा। नाट्यगंगा की सोनम सोनी ने बताया कि इस एडवांस एक्टिंग वर्कशॉप कार्यशाला निर्देशकों ज्युधिष्ठिर सुनानी, उड़ीसा और आकाश घोरमारे, मध्य प्रदेश के द्वारा सुप्रसिद्ध लेखक और अभिनेता पंकज सोनी की कहानी पर आधारित नाटक नसीबन को तैयार किया गया है जिसका मंचन आज शाम ठीक 6 बजकर 55 मिनिट पर केडी पब्लिक स्कूल, शक्ति नगर, गुलाबरा में कार्यशाला के समापन अवसर पर किया जाएगा। इस नाटक के मंचन के अवलोकन के लिए मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल से ख़ुशबू चौबितकर और नाटक के लेखक पंकज सोनी विशेष रूप से छिंदवाड़ा पधार रही हैं। नाटक का मंचन पूर्णतः निःशुल्क है इसमें छिंदवाड़ा के सभी दर्शकों को सादर आमंत्रित किया गया है ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW