Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने नाबालिग बालिका को उज्जैन से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

0

 पुलिस ने नाबालिग बालिका को उज्जैन से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा 


चौरई //उग्र प्रभा // (नितेश डेहरिया ) 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चौरई पुलिस द्वारा लापता नाबालिग बालिका की तलाश हेतु सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर सहित अन्य स्थानों पर लगातार पतासाजी की गई। थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले द्वारा गठित टीम के अथक प्रयासों से नाबालिग बालिका को उज्जैन से विधिवत दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चौरई मोहन सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य रामकुमार बघेल (सहायक निरीक्षक), अशोक मालवी, संजय ठाकुर, सुशील त्रिपाठी, मनमोहन मिश्रा, गोपाल साहू एवं राजू भारती की सराहनीय भूमिका रही।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW