Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

0

      मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह - नवनीत मेहरा डेहरिया समाज, जिला सिवनी 


उग्र प्रभा समाचार, :नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति, जिला सिवनी के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम समाज के मंगल भवन गंगा नगर सिवनी की शुरुआत महिला सम्मेलन डॉ. अविनाश डेहरिया जी* की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव  जी एवं माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला सचिव श्रीमती किरण डेहरिया ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में अपनी कुशल वाणी और संचालन से एक विशेष कला और आकर्षण बनाए रखा। इस अवसर पर श्रीमती देवी डेहरिया का मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ और भी गरिमामय बनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें सभी का मन मोह लिया गया।   श्रीमती सुनीता डेहरिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर उद्बोधन में विशेष रूप से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और अपनी समानता पर ज़ोर दिया। उन्होंने मातृशक्ति के साथ एक महत्वपूर्ण संकल्प भी लिया-

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया जी शामिल हुईं। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिलाओं के साथ होने वाली लाभार्थियों एवं सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।इसी क्रम में मेहरा समाज की अध्यक्ष श्रीमती आशा डेहरिया  ने भी महिला अधिकार और उनके संप्रदाय के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी *एवं अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाया मैं लगी रही। महिला युवा साझीदार अध्यक्ष श्रीमती मोहनी डेहरिया  ने महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति साध्य रहने और कदम-कदम पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। *श्रीमती तरूणा डेहरिया जी* ने समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और कुरीतियों के विषय में अपनी बात रखी जागरूकता का आह्वान किया। श्रीमती कमलेश डेहरिया, श्रीमती बालकुमारी जी एवं श्रीमती पार्वती डेहरिया  ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

शशान्त में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW