Type Here to Get Search Results !

दयानंद डेहरिया उप वन परिक्षेत्र अधिकारी से पदौन्नत होकर वन परिक्षेत्र अधिकारी बने

0

 दयानंद डेहरिया उप वन परिक्षेत्र अधिकारी से पदौन्नत होकर  वन परिक्षेत्र अधिकारी बने 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा //

अमरवाडा वन परिक्षेत्र के अन्तर्गत सिंगोडी उप वन क्षेत्र में पदस्थ उप वन परिक्षेत्र अधिकारी दयानंद डेहरिया की पदौन्नति वन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती वन परिक्षेत्र जिला बैतुल (रेंजर) के पद पर सुची जारी कर दी गई।पदौन्नति मिलने पर दयानंद डेहरिया को शुभचिंतकों परिचित सहपाठी सामाजिक बंधुओं एवं विभागीय कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।दयानंद डेहरिया का वन विभाग की सेवा में सन 2003 में वन रक्षक के पद पर चयन हुआ सात साल बाद सन 2010 में  वन पाल के पद पर पदौन्नति मिली उसके बाद सन 2016 में वनपाल  से उप वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदौन्नति मिली। और अमरवाडा वन परिक्षेत्र पुर्व वनमंडल छिंदवाड़ा सेवारत रहते हुए तीसरी पदौन्नति वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) ताप्ती वन परिक्षेत्र जिला बैतुल के रुप हुई है।दयानंद डेहरिया वर्तमान में मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा समिति एवं वन कर्मचारी मंडल छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष है।दयानंद डेहरिया की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोघरी पीजी काँलेज छिंदवाड़ा एवं सागर विश्वविद्यालय सें  अर्थशास्त्र,एवं इतिहास विषय से एम ए, एलएलबी, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड, डीपीई इन रेल ट्रांसपोर्ट की उपाधि प्राप्त की

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW