Type Here to Get Search Results !

भारतीय ज्ञान परंपरा के पाठ्यक्रम निर्माण पर कार्यशाला का करेंगे उद्घाटन सांसद विवेक बंटी साहू

0

      मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा

भारतीय ज्ञान परंपरा के पाठ्यक्रम निर्माण पर कार्यशाला का उद्घाटन सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा 24 सितंबर को 

समारोह की विशिष्ट अतिथि कुलगुरू डॉ. श्रीमती लीला भलावी रहेंगी

उग्र प्रभा समाचार, छिन्दवाड़ा: उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. शासन भोपाल द्वारा 21 विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध संदर्भ समायोजित करने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा: विविध संदर्भ शीर्षक पर राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छिन्दवाड़ा में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन 24 सितम्बर 2024 को प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू करेंगे तथा समारोह की विशिष्ट अतिथि कुलगुरू डॉ. श्रीमती लीला भलावी रहेंगी। कार्यशाला में उत्कृष्ट व्याख्यान देने के लिए रविन्द्र कुमार वशिष्ठ दिल्ली विश्वविद्यालय, विजयकुमार श्रीजी उज्जैन विश्वविद्यालय और डॉ. धीरेंद्र शुक्ला विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उ. शि. वि. भोपाल पधार रहे हैं। संस्कृति, प्रकृति और प्रगति के भावी लक्ष्य केंद्रित यह कार्यशाला छात्रों में कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और रोजगारपरक कौशल को व्यावहारिक धरातल पर उतारने हेतु भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध संदर्भों को पाठ्यक्रम की विषयवस्तु में शामिल करने हेतु आयोजित है। कार्यशाला में छिंदवाड़ा, सिवनी, पांडुरना और बालाघाट जिले के 21 विषयों के विशेषज्ञ पाठ्यचर्या में शोधपत्र/आलेख/सुझाव देकर सन्दर्भ ग्रन्थ और अध्ययन सामग्री की तैयारी पर गहन चिन्तन करेंगे

उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के डॉ. धीरेंद्र शुक्ला ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित कार्यशाला की तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजक महाविद्यालय को निर्देश देते हुए कहा कि चार जिलों से आने वाले डेलीगेट्स को कार्यशाला में शामिल होने पर भारतीय आतिथ्य सत्कार परंपरा का पालन किया जाए। उपस्थित आगंतुकों को मेजबान की ओर से दिए जाने वाले सम्मान में सहजता महसूस होनी चाहिए, न कि महज औपचारिक निर्वहन। डॉ. शुक्ला ने छात्रों के लिए तैयार किए जा रहे पाठ्यक्रम के विमर्श पर कहा कि अब सही वक्त आ गया है कि प्राध्यापक छात्रों को भारतीय मूल के विषयों को पढ़ाने की बजाय सिखाने पर जोर देने की बात कही। इस विधि से छात्रों में कक्षाओं में उपस्थित होकर विशेष रुचि से विषयों को पढ़ने में सहूलियत होगी। प्रभारी प्राचार्य प्रो. डी. डी. विश्वकर्मा ने कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के विमर्श से गुणवत्तापूर्ण निष्कर्ष सुनिश्चित करने पर सभी समिति प्रभारियों को निर्देश दिए। प्रो. आर. के. मिश्रा ने कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर होने जा रही चर्चा में भारतीय संस्कृति में संचित मानव मूल्यों को पाठ्यक्रम में प्राथमिकता से शामिल करने पर जोर दिया। कार्यशाला संयोजक डॉ. पी. एन. सनेसर ने कला, विज्ञान, साहित्य, वाणिज्य और छात्रों के चरित्र निर्माण से संबंधित विषयों पर होने जा रहे चिंतन में मनुष्यता निर्माण के सरोकारों को शामिल करने पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने छात्रों के हित में आयोजित होने जा रही पाठ्यक्रम निर्धारित करने वाली कार्यशाला में छात्रों को सृजनशीलता, कल्पनाशीलता और रोजगारपरक कौशल को केन्द्र में रखकर तैयार किए जा रहे पाठ्यक्रम निर्माण कार्यशाला को मध्य प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा विभाग की एक अनूठी पहल करार दिया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW