Type Here to Get Search Results !

भाजपा सें प्रबल दावेदार छिंदवाड़ा निगम महापौर प्रत्याशी श्रीमती कांता ठाकुर हो सकती है

0

 भाजपा सें प्रबल दावेदार निगम महापौर प्रत्याशी श्रीमती कांता ठाकुर  हो सकती है 

छिंदवाड़ा उग्र प्रभा समाचार - मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय एवं नगरीय निकाय निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है इसी बीज अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण आवंटित होते ही प्रत्याशियों की सुगबुगाहट का दोर शुरु हो गया है। 

छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर पद  आदिवासी वर्ग के लिए आवंटित हुआ है। अब आदिवासी भाजपा नेता नेत्री अपनी अपनी जुगत में लग चुके हैं। और टिकिट की फिरोत में अपनी अपनी बजनदारी दिखाने लगें। भाजपा सें प्रबल दावेदार आदिवासी नेत्री श्रीमती कांता ठाकुर पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम सबसें आगे चल रहा है। जो बर्ष 2008 सें भाजपा सें जुडी हुई है। पहली बार सन 2010 में जनपद सदस्य पद के लिए भाजपा सें चुनाव लडा था। और पहले ही प्रयास में जीत दर्ज कराकर जनपद सदस्य तामिया वार्ड क्रमांक 01 सें जनपद सदस्य बनी। 
मजेदार रौचक तत्व यह रहा इस चुनाव का तामिया जनपद पंचायत के 15 वार्डों सें सिर्फ श्रीमती कांता ठाकुर नें भाजपा से अपनी निश्छल छवि कें कारण जीत  दर्ज कराई थी।। 

इस चुनाव सें जीत दर्ज कराते ही एक आदिवासी भाजपा नेत्री के रुप में कांता ठाकुर राजनीती में उभरकर आई। 

और सन 2015 के त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा ने तामिया वि ख  क्षेत्र क्रमांक 01 सें  जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया। और अपने कुशल व्यावहार कार्यशैली के कारण चुनावी नतीजें आतें ही क्षेत्र क्रमांक 01 से जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कराई। 


जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत तामिया जनपद पंचायत आता हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार जिला पंचायत के वार्ड सम्मिलित हैं। जिसमें भाजपा सें कांता ठाकुर अकेली ने जीत दर्ज कराई थी। अन्य सीट पर कांग्रेस गौंडवाना ने जीत दर्ज कराई थी। 

 सन 2015 में छिंदवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद आदिवासी महिला सीट आवंटित होने के कारण भाजपा नें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती कांता ठाकुर को उम्मीदवार बनाया। जिले की कुल 26 वार्डो सें निर्वाचित सदस्यों में सें 14 वोट पाकर एक वोट सें जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करके जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुई। अब जिला की फायर ब्रांड भाजपा नेत्री मैं कांता ठाकुर का नाम शामिल हो गया दिनोंदिन भाजपा में कद बढ़ते गया। सन 2015 से छिंदवाड़ा नगर मैं निवासरत होकर जिला का दौरा किया और आदिवासियों के बीच में जाकर उनके दुख दर्द को बाटा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए भाजपा संगठन में जिला मंत्री के पद पर कार्यभार संभाला एवं वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री की जवाबदारी संभाल रही हैं। सभी राजनीतिक समीकरण एवं अनुभव को देखते हुए निगम छिंदवाड़ा महापौर पद पर कांता ठाकुर का नाम सभी चर्चित उम्मीदवारों में से सबसे आगे हैं

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW