डाँ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा द्राराअष्टधातु सें निर्मित चार फीट की मुर्ति का अनावरण समाजिक भवन में किया गया
छिन्दवाडा उग्र प्रभा समाचार - मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा द्रारा अंबेडकर जयंती बडे धूमधाम के साथ मनाई गई एक किलोमीटर लम्बी बाइक कार रैली पोला ग्राउंड से शुरु होकर अंबेडकर चौराहा पंहुच कर बाबासाहेब की मुर्ति पर माल्यार्पण करके मेहरा समाज का काफला छोटे तालाब होते हुए नरसिंहपुर रोड कुसमेली आठ किलोमीटर दूरी तय करके भीम के दिवाने समाजिक भवन पंहुचे। छिंदवाड़ा शहर जय भीम जय भीम की गूंज से गूंज उठा साथ ही सामाजिक भवन मे बाबा साहेब अम्बेडकर जी की मूर्ती का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी व पूर्व केबिनेट मन्त्री चोधरी चन्द्रभान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, कांग्रेस कार्यवाही जिला अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, मेहरा डेहरिया के प्रांतीय अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे प्रांतीय सलाहकार ब्रजेश बट्ट,अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बम्हनिया, जिला अध्यक्ष दयानंद डेहरिया, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष शिवनारायण डेहरिया एवम अधिक संख्या में मेहरा डेहरिया समाज जन की उपस्तिथि में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।