Type Here to Get Search Results !

22 फरवरी को मेहरा डेहरिया समाज का प्रांतीय सम्मेलन छिंदवाड़ा में

0

 22 फरवरी को मेहरा डेहरिया समाज का प्रांतीय सम्मेलन छिंदवाड़ा में

छिंदवाड़ा//उग्र प्रभा //

मेहरा डेहरिया समाज का प्रांतीय पदाधिकारी सम्मेलन 22 फरवरी 2026 को मेहरा डेहरिया सामाजिक भवन, कुशमेली मंडी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।सम्मेलन में समाज के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रजेश वट्ट (आईआरएस अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर आयकर विभाग), कार्यकारी अध्यक्ष जागेश्वर सुर्जे, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्रह्मानंद डेहरिया महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बम्हनिया सहित प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी सम्मेलन में दस्तक देकर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन की भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना, जिला एवं ब्लॉक समितियों को सक्रिय बनाना तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में वर्ष 2026 की कार्ययोजना, प्रदेश एवं जिला समितियों में ऑडिटर की नियुक्ति, लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की रणनीति तथा संगठन में कम से कम एक कार्यकाल हेतु योग्य महिला नेतृत्व को अध्यक्ष पद पर अवसर देने जैसे विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की पत्रिका “प्रतिबिंब” एवं प्रदेश कैलेंडर का विधिवत विमोचन भी किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी प्रांतीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से संगठन हित में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझावों के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। आयोजकों का मानना है कि यह सम्मेलन समाज को नई ऊर्जा, सशक्त दिशा और व्यापक विस्तार प्रदान करेगा।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW